इंस्टीट्यूट का नुकसान जितना BJP ने किया उतना किसी सरकार ने नहीं किया: अखिलेश

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 03:39 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के अंतिम बजट को निराशा जनक बताया है। भाजपा जनता से किया वादा भूल चुकी है।  अखिलेश ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि इन्वेस्टर मिट्स में कितना रोजगार प्रदेश में आया अब सरकार क्यों नहीं बता पा रही है।  यादव ने कहा इंस्टीट्यूट का नुकसान जितना बीजेपी ने किया उतना किसी सरकार ने नहीं किया है। यादव ने कहा योगी सरकार दिल्ली सरकार की तर्ज पर काम कर रही है। दिल्ली सरकार बड़ी सरकारी संस्थान बेच रही है। उसी के आधार पर प्रदेश सरकार प्रदेश की संस्थाए बेचने में लगी हुई है। जिससे जनता का कुछ भी भला नहीं होने वाला है।

उन्होंने कृषि कानून पर सवाल उठाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने पहले ही इस कानून को डेथ वारेंट बता चुकी है। इससे किसानों का कुछ भी लाभ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा प्रदेश और केन्द्र की सरकार जनता का अपमान कर रही है। यादव आने कहा सरकार मन माने तरीके से बिल पर बिना चर्चा किए हुए पास करा रही है। विपक्ष बिल पर अपनी बात रखना चाहता है लेकिन सरकार इसे सुनने को तैयार ही नहीं है। जिसके विरोध में कल रात को सभी एमएलसी धरने पर बैठने को मजबूर हुए यह सरकार की तानाशाही रवैया का ही परिणाम है।  इस  सरकार से जनता ऊब चुकी है। सरकार आम लोगों की आवाज़ को दबाने का कार्य कर रही है। इसे समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेंगी। 

Content Writer

Ramkesh