नहीं रहे बाबू जी... 89 साल की उम्र में कल्याण सिंह ने दूनिया को कहा अलविदा

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 10:20 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राम मंदिर आंदोलन के सबसे बड़े चेहरों में से एक कल्याण सिंह ने 89 साल की उम्र में दूनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई में आखिरी सांस ली। वह 48 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे।

बता दें कि 21 जून को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 4 जुलाई को उन्हें SGPGI शिफ्ट किया गया था। उनसे अस्पताल में मिलने के लिए तमाम नेतागण पहुंचे थे। आगे बता दें कि उन्हें 4 जुलाई  को संजय गांधी पी जी आई के Critical Care medicine के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static