परिवार से कोई भी मिलने नहीं आता था...दुखी कैदी ने जेल में फांसी लगाकर किया सुसाइड!

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 03:27 PM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जिला कारागार में पास्को अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में बंद कैदी ने बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिला कारागार अधीक्षक ने गुरुवार को बताया कि कैदी राघवेंद्र सिंह (24 साल) का फांसी पर झूलता हुआ शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक बछरांवा का रहने वाला था और अपहरण एवं यौन शोषण के मामले में निरुद्ध था। उन्होंने कहा कि मृतक ने अंतरजातीय विवाह किया था, लेकिन वह अपने परिवार से भी बेदखल एवं बहिष्कृत था।  

परिवार से नहीं आया कोई मिलने तो आहत कैदी ने उठाया खौफनाक कदम
उसके परिवार से कभी भी उससे मिलने नहीं आता था। जिससे वह विचलित रहता था। बुधवार को देर शाम तक जब वह नहीं मिला तब उसकी खोजबीन शुरू हुई। जिसमें कारागार की पुरानी इमारत के बैरक में अंगौछे से लटका हुआ शव फांसी पर झूलता मिला। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।

कैदी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज
सूचना पर गुरुवार की सुबह राघवेंद्र के घरवाले व नाते रिश्तेदार जेल पहुंचे। जेलर ने उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। जेलर सत्य प्रकाश ने बताया कि राघवेंद्र नाम के बंदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मामला बछरावां में पंजीकृत है। ये भी जानकारी मिली कि उसकी सामाजिक छवि ठीक नहीं थी। यही वजह रही कि उससे मिलने के लिए उसके घरवाले भी बहुत कम बार ही जेल आए।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj