मुलायम को ISI एजेंट बताने वाले को समर्थन नहीः शिवपाल

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2022 - 05:04 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व विधायक शिवपाल यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को दिए समर्थन पर पुनर्विचार करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति हमारे अभिभावक मुलायम सिंह यादव को आईएसआई का एजेंट बता रहा है, उसे राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन नहीं दे सकते हैं। शिवपाल ने कहा कि विडंबना है कि सपा ने एसे व्यक्ति का समर्थन किया है।

बता दें कि यशवंत सिन्हा, मुलायम सिंह को आईएसआई एजेंट बता चुके हैं। हालांकि इससे पहले शिवपाल यादव ने राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की बात कही थी लेकिन अब वह इसपर विचार कर रहे हैं। ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है।

यशवंत को जिताने के लिए क्यों जोर लगा रहे हैं अखिलेश यादव
दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर यह बड़ा जिम्मा है कि यशवंत सिन्हा को ज्यादा से ज्यादा वोट दिलवा सकें. क्योंकि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं और अखिलेश के टीएमसी से रिश्ते मजबूत हैं। यही नहीं, यशवंत सिन्हा और अखिलेश यादव के रिलेशन काफी अच्छे हैं। यह भी वजह है कि अखिलेश के कंधे पर यशवंत सिन्हा को जिताने की जिम्मेदारी है। अब अखिलेश के सामने चुनौती यह है कि सपा और सहयोगी दलों के विधायकों को पूरी तरह से कैसे एकजुट करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static