नोएडा: 5वीं मंजिल से गिरकर 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 07:38 PM (IST)

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा फेस- 2 थाना क्षेत्र के भंगेल गांव में 90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की घर की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। नोएडा फेस-2 थाना के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि भंगेल गांव में रहने वाली दया त्यागी (90 वर्ष) शुक्रवार रात को अपने घर की पांचवीं मंजिल से गिर गईं।
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
‘रबर स्टाम्प राष्ट्रपति’ नहीं बनने और भारत के बहुलवादी चरित्र की रक्षा का संकल्प लें मुर्मू : सिन्हा
