नोएडा प्रशासन ने फैक्ट्रियों को खोलने के दिए निर्देश, जानिए किन बातों का रखना होगा ध्यान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 09:08 PM (IST)

गौतमबुद्धनगर: लॉकउाउन के बाद से फैक्ट्रियां बंद हो गई। प्रवासी मजदूर अपने घरों को जाने को मजबूर हो गए। अनलॉक1 में नोएडा प्रशासन ने फ़ैक्टरियों को खोलने के निर्देश दिए है। परंतु सोशल डिस्टेंसिंग एवं मजदूरों की स्वास्थ को ध्यान में रख कर ही कार्य शुरू किए जाए। प्रशासन ने फैक्ट्रियों के मालिकों को हिदायत दी कामगारों के लिए मास्क, ग्लव्ज और उनका टेंपरेचर मापने की व्यवस्था की जाए।

DM सुहास एलवाई ने जानकारी देते हुए कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की है चिंता इसलिए सुविधाओं में दिक्कत हो रही है। उन्होंने काह कि दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को सील करने की वजह से लग रहे लंबे जाम लग रहे है। उन्होंने कहा कि हम सुविधाओं और स्वास्थ्य को एक तराजू पर नहीं रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ हमारे लिए सर्वोपरि है इसलिए सुविधाओं में दिक्कत आ रही हैं।  उन्होंने कहा कि पुलिस स्वास्थ विभाग के लोगों के साथ बातचीत हो रही है। जैसे ही नोएडा के हालातों में सुधार होगा बॉर्डर खोल दिए जाएंगे।

Edited By

Ramkesh