नोएडा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2017 - 02:16 PM (IST)

नोएडा विधानसभा संख्या-61 
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

नोएडा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 61 और सदर सीट है नोएडा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या  4 लाख 28 हजार 259 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 49 हजार 289 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 78 हजार 970 है। सीट पर पहली बार विधानसभा चुनाव साल 2012 में हुए। जिसमें बीजेपी के वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने जीत दर्ज की थी। लेकिन महेश शर्मा ने 2014 में सीट छोड़ दी। और राष्ट्रीय राजनीति में चले गए। केंद्र में उन्हें मंत्री बना दिया गया। वे यहां के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। और उनकी अगुवाई में बीजेपी यहां की सीटी इस बार भी फतह कर सकती है।
                  

नोएडा विधानसभा के पिछले परिणाम पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के महेश शर्मा ने बीएसपी के ओमदत्त शर्मा को पराजित किया था। समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के वीएस चौहान चौथे स्थान पर रहे थे।
                

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें