नोएडाः 143 नए लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 3862

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2020 - 05:22 PM (IST)

नोएडाः उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रतिदिन प्रदेश के लगभग हर जनपदों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। वहीं दिल्ली से सटे प्रदेश के जिला नोएडा में कोरोना का कहर जारी है। आज 143 नए लोगों की रिपार्ट पॉजिटिव आई है। 

बता दें कि आज 112 नए  लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या का ग्राफ 3862 पर पहुंच गया है। वहीं 947 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है। कुल 2878 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं कोरोना की चपेट में आकर अब तक 37 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Author

Moulshree Tripathi