Noida: दबंगों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर बच्चों और पत्नी के साथ की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 03:15 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सर्फाबाद गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के घर पर हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य साथी फरार हैं।

सेक्टर-113 के थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाले भाजपा नेता घनश्याम यादव ने शिकायत दर्ज करायी थी कि 19 जुलाई की रात को 11 बजे वह अपने दोनों बेटों और अपनी पत्नी के साथ घर में खाना खा रहे थे, तभी गांव के बिजेंद्र, कपिल, अन्नू, रोहतास उर्फ गब्बू तथा गज्जू हथियारों के साथ उनके घर पहुंचे। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने घर में घुसकर उनके तथा उनके बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट की और गाली गलौज की। बाद में वे हवा में गोलियां चलाते हुए वहां से चले गए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना में शामिल बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static