नोएडाः पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 01, 2018 - 11:21 AM (IST)

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया। जबकि 2 बदमाश मौके से फरार हो गए। तभी पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ थाना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर की है। यहां पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्विफ्का कार वहां से गुजरने लगी तो पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश कार लेकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाशों पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि 2 बदमाश भागने में कामयाब रहे।

वहीं पकड़े गए बदमाश के पास से 32 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश की पहचान विनोद के रूप में हुई है। पुलिस उसका अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। 

Tamanna Bhardwaj