नोएडा: इंजीनियर का किराए के मकान में फंखे से लटका मिला शव

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2020 - 10:56 AM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद नोएडा में थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 126 में रहने वाला एक इंजीनियर सोमवार को अपने किराये के मकान में मृत मिला। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस को इस मामले में आत्महत्या होने का संदेह है।

एक अधिकारी ने बताया कि पेशे से इंजीनियर का शव पुलिस को छत के पंखे से लटका मिला। पुलिस इस बारे में सूचना मिलने पर उसके घर पर पहुंची थी। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्यूष नेगी (32 वर्ष) पेशे से इंजीनियर था। वह सेक्टर 126 स्थित एक कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की वजह से मौजूदा समय में वह घर से काम कर रहा था।

एसीपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लॉकडाउन के वजह से इंजीनियर अवसाद में था।

Edited By

Umakant yadav