नोएडाः  खेल-खेल में बच्ची से चली गोली, एक की हालत नाजुक

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 08:52 AM (IST)

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले के दादूपुरा गांव में रविवार को खेल-खेल में 13 साल की बच्ची के हाथ गलती से गोली चल गयी। घटना में तीन बच्चे घायल हो गए जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी बच्चे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि दादूपुर गांव निवासी एक स्थानीय नेता राजकुमार के घर बच्चों के खेल-खेल में उनकी बेटी के हाथों गोली चल गयी थी।

उन्होंने बताया कि घायल बच्चों के नाम आयुष (8), दीपू (13) और एंजिल (8) है। तीनों आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि खेल-खेल में एक बच्चे से गोली चली है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि हथियार बच्चों के पास कैसे आया, हथियार कौन सा था और वह लाइसेंसी था या बिना लाइसेंस के था।

Moulshree Tripathi