नोएडा : पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Mar 23, 2022 - 03:46 PM (IST)

नोएडा: जेवर क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि चांचली गांव निवासी राम सिंह (50) मंगलवार की रात जब अपने घर में सो रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले तीन युवक लाठी, डंडे और चाकू से लैस होकर उनके घर में घुस गए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सिंह पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

प्रवक्ता ने बताया कि सिंह के परिजनों ने उन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंह के बेटे रवन सिंह ने पड़ोसी रवि, विशाल और अमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक विशाल का गांव की ही एक लड़की से प्रेस प्रसंग था। रामसिंह की वजह से विशाल के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज हुआ था और वह जेल भी गया था, तभी से वह सिंह बदला लेना चाहता

Content Writer

Ramkesh