नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 दिन में टॉप 370 बदमाशों को पकड़ा, 22 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति की कुर्क

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 09:07 PM (IST)

नोएडा: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर पिछले 100 दिन में 370 बदमाशों को गिरफ्तार किया है और विभिन्न मामलों के आरोपियों की करीब 22 करोड़, 45 लाख रुपए की अवैध संपत्ति कुर्क की है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि पिछले 100 दिन में कुल 380 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें से 370 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि साथ ही विभिन्न मामलों के आरोपियों की कुल 22 करोड़ 47 लाख 16 हजार रुपये की सम्पत्ति कुर्क की गई।

 

Content Writer

Mamta Yadav