Noida: प्रॉपर्टी डीलर के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या की, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर मिला शव

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 01:35 AM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतबुद्धनगर जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक युवक ने मंगलवार शाम अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना दनकौर थाना क्षेत्र में हुई है और मृतक की पहचान 20 वर्षीय अश्विन शर्मा के तौर पर हुई है। वह गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन का रहने वाला था।

पिता प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं
पुलिस ने बताया कि अश्विन पानी का व्यापार करता था जबकि उसके पिता प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अश्वनि को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सिंह ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। उन्होंने बताया कि युवक ने घटना को अंजाम देने के लिए जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया है वह लाइसेंसी है और उसके पिता की है।

Content Writer

Mamta Yadav