‘यूपी 112'' के Response time के मामले में 9वीं बार प्रथम स्थान पर रहा गौतमबुद्धनगर: अधिकारी

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2022 - 10:31 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश में ‘यूपी 112' के प्रतिक्रिया समय में जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस लगातार नौवीं बार प्रथम स्थान पर आयी है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पीआरवी वाहनों द्वारा कम समय में शीघ्र सहायता पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मार्च माह वर्ष 2022 में पूरे प्रदेश के ‘यूपी 112' के प्रतिक्रिया समय में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘यूपी 112' का औसत प्रतिक्रिया समय 6:38 मिनट रहा, जिसमें शहरी क्षेत्र का प्रतिक्रिया समय 5:49 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्र का औसत प्रतिक्रिया समय 7:03 मिनट रहा है। उन्होंने कहा कि जुलाई, 2021 से लगातार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ‘यूपी 112' के प्रतिक्रिया समय में प्रथम आ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static