नोएडा: दलित युवक पर जानलेवा हमला मामले में दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 02:51 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के कासना में दूध की डेयरी का संचालन करने वाले एक दलित व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो दबंगों को आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि उनके पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है।

कासना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले कस्बा कासना में रहने वाले पवन नामक डेयरी संचालक पर प्रवीण नागर तथा पंकज नागर नामक दो लोगों ने जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को बीती रात चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static