सहारनपुर: पुलिस के साथ मुठभेड़ में नामी बदमाश घायल, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Jan 09, 2018 - 04:18 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के ननौता क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश मोहम्मद युनूस को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि माधवपुर की पुलिया के जंगल की ओर से सोमवार रात एक मोटरसाइकिल से 2 लोग आ रहे थे। पुलिस की गश्ती टीम ने उन्हें पूछताछ के लिये रोका ही था कि उन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलायी जिससे युनूस घायल हो गया। पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया।

कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में सिपाही राहुल भी घायल हुआ है। युनूस और राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि युनूस का साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाश पर कई जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।