तीन बड़े प्राइवेट अस्पतालों को नोटिस जारी, भविष्य में लापरवाही सामने आने पर FIR होगा दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, May 25, 2021 - 08:39 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  तीन बड़े प्राइवेट अस्पतालों को वरिष्ट नोडल अधिकारी (कोविड -19) रोशन जैकब ने नोटिस जारी किया है।  इसमें से अपोलो हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल व सहारा हॉस्पिटल का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि इन अस्पतालों ने आईसीसीसी को भ्रामक जानकारी उपलब्ध कराई है। इससे नाराज कोविड प्रभारी सख्त निर्देश देते हुए अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिया है।  जैकब ने कहा कोविड मरीजों की भर्ती में लापरवाही की तो कोरोना महामारी एक्ट में FIR दर्ज कर अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा अस्पताल में उपलब्ध बेडों की संख्या सही-सही उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने कहा इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम कमांड सेंटर के फोन पर तुरंत जवाब उपलब्ध होने चाहिए। जैकब ने सख्त हिदायत देते हुए कहा सुबह और शाम दोनों समय बेडों की संख्या को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्शाए जांए। आरोप है कि अपोलो हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल व सहारा हॉस्पिटल मन माने तरीके से मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर रहे थे। फिलहाल इस बारे में अस्पताल को नोटिस जारी कर दिया गया है। 

Content Writer

Ramkesh