शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा समेत कई लोगों से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश नायडू ढेर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2020 - 02:00 PM (IST)

मेरठः बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति  राज कुंद्रा संग कई बड़े लोगों से लूट की वारदात को अंजाम वाले 2 लाख के इनामी कुख्यात बदमाश शिव शक्ति नायडू को मेरठ पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए बदमाश के पास से एक कार्बाइन, एक बंदूक, कारतूस और लूटी हुई कार बरामद हुई है। मुठभेड़ में डीएसपी दौराला भी घायल हो गए हैं।

SSP अजय साहनी ने बताया कि हमें थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में बदमाश नायडू के पहुंचने की सूचना पर पुलिस टीम यहां पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम ने फ्लैट की घेराबंदी की तो भागने का प्रयास कर रहे नायडू ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद SP सिटी सीओ दौराला और कई थानों की फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। मुठभेड़ में साउथ दिल्ली का गैंगस्टर शिव शक्ति नायडू गोली लगने से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि  नायडू फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से लाजपत नगर में करीब 8 करोड रुपये की लूट में शामिल रहा था। वह 6 साल जेल में रह चुका है। फिलहाल परोल मिलने के बाद फरार हो गया था। SSP ने बताया कि उसके पास से पास से एक 9 एमएम इंग्लिश कार्बाइन, डबल बैरल बंदूक, लूटी गई एक फॉर्च्यूनर, काफी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। SSP के मुताबिक शिव शक्ति नायडू ने 15 दिन पहले मेरठ में ही अपने साथी तिलकराज और उसके भतीजे हनी पर जानलेवा हमले किया था। इस हमले में हनी की मौत हो गई थी। तिलकराज गंभीर घायल हो गया था। तिलकराज ने उस वक्त दावा किया था कि शक्ति दिल्ली के एक एसीपी की हत्या कराने के लिए प्लानिंग कर रहा था। मना करने पर उसने हमला किया। उसी के बाद से मेरठ पुलिस शक्ति नायडू की तलाश में जुटी थी।

Ajay kumar