अब BJP की निगाह ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर, लखनऊ के प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 07, 2021 - 11:59 AM (IST)

लखनऊ: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मिली जीत से उत्साहित भाजपा की निगाह अब ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पर है। इस क्रम में भाजपा ने अपने  ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की लिस्ट ज़ारी कर दी है।  बता दें कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया गया है। 8 जुलाई को नामांकन होंगे और 10 जुलाई को मतदान व मतगणना होगी। इसे लेकर एक बार फिर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। गौरतलब है कि अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी।

विस्तृत कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है।
1-नामांकन - 8 जुलाई 11 बजे से 3 बजे तक
2-नामांकन पत्रों की जांच - 8 जुलाई  3 बजे से कार्य की समाप्ति तक
3-नाम वापसी 9 जुलाई-  11 बजे से 3 बजे तक
4-मतदान  - 10 जुलाई 11 बजे से 3 बजे तक
5- मतगणना  -10 जुलाई 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक

Content Writer

Ramkesh