अब मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की उठी मांग, गिरिराज सिंह बोले-75 साल बाद तो मिटे मुगलों की निशानी

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2023 - 12:33 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से कई जिलों के नाम बदले गए हैं। ऐसे में अब मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग उठने लगी है। इसकी मांग केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उठाई है। उन्होंने कहा कि 75 साल हो चुके हैं। अब मुज़फ्फरनगर नाम अच्छा नही लगता। मुगलों की निशानी को अब मिट जाना चाहिए।
PunjabKesari
मुगलों की निशानी अभी तक बाकी है- गिरिराज सिंह 
बता दें कि मुज़फ़्फ़रनगर में शुक्रवार को आयोजित पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेला में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शिरकत की। यहां मुज़फ्फरनगर जिले का नाम बदलने की पैरवी करते हुए सिंह ने कहा कि ये जो भी नगर हो लेकिन 75 साल में मुगलों की निशानी मिट जानी चाहिए। कहा कि अब इस जगह का नाम बदले जाने की जरूरत है। अब वक्त आ गया है कि मुगलों की पहचान को मिटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि 75 साल बीत जाने के बाद भी मुगलों की निशानी अभी तक बाकी है।
PunjabKesari
इससे पहले भी बदले हैं जिले के नाम...
उन्होंने कहा कि वह इसका नाम लेना भी उचित नहीं समझते। उन्होंने कहा कि वे बोल भी नहीं सकते कि वह किस शहर में आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इस शहर का नाम बदल देना चाहिए। उन्होंने पंडाल में मौजूद लोगों से जय श्री राम का नारा लगवाया। बता दें कि योगी सरकार 2014 में सत्ता में आई थी और 2018 में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया था। उसके बाद मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय रख दिया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static