नई तबादला नीति हुई खत्म, यूपी में अब CM योगी की मंजूरी के बिना नहीं होंगे तबादले

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 05:48 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नई तबादला नीति हुई खत्म कर दिया गया है। अब CM योगी आदित्यनाथ की मंजूरी पर ही ट्रांसफर किया जाएगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, नई ट्रांसफर पॉलिसी 15 जून 2022 से खत्म कर दी गई है। अब जो भी ट्रांसफर किए जाएंगे वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुमोदन से किए जाएंगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बीते दिनों  स्वास्थ्य विभाग में अचानक हुए ट्रांसफर से खलबली मची हुई थी। जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी सवाल खड़े किे थे। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखकर जवाब तलब किया था। इसके बाद पीडब्लूडी विभाग और शिक्षा विभाग में भी बड़े पैमाने पर तबादलों को लेकर अनियमितताएं सामने आईं थीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद मामले का संज्ञान लेते हुए जांच बैठाई थी। इस मामले में अभी तक कई अफसरों पर गाज गिर चुकी है, जबकि कई अन्य राडार पर हैं। सरकार की नई ट्रांसफर नीति के मुताबिक ग्रुप ‘क’ और ‘ख’ के जिन अधिकारियों को एक जिले में तीन साल हो गए हैं, और एक मंडल में सात साल हो गए हैं, उनके लिए तबादला की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही समूह ‘क’ एवं ‘ख’ के सिर्फ 20 प्रतिशत कर्मचारियों का तबादला किया जाना था। वहीं, ग्रुप ‘ग’ एवं ‘घ’ के 10 फीसदी कर्मचारियों के ट्रांसफर होने थे।

बता दें कि इसमें ग्रुप ‘ख’ एवं ‘ग’ के कर्मचारियों का तबादला मेरिट बेस्ड ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम पर भी किया जाना था। लेकिन अधिकारियों ने नियमों को ताख पर रखकर मनमाने तरीके से ट्रांसफर किए। इतना ही नहीं एक कर्मचारी के दो दो जिले में ट्रांसफर कर दिए गे, तो जिनकी मृत्यु हो चुकी है उसे भी नई पोस्टिंग दे दी गई।

Content Writer

Imran