महंत नृत्य गोपाल दास ने किया रामलला के दर्शन, पिछले कई महीनों से चल रहे हैं बीमार

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 05:01 PM (IST)

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने रविवार को रामलला का दर्शन किया। दरअसल, महंत नृत्‍य गोपाल दास की तबियत खराब होने की वजह से उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

तबीयत बिगडऩे पर अयोध्या से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लखनऊ लाया गया था। इस दौरान चिनहट से फैजाबाद मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। उनके स्वास्थ्य खराब होने की खबर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य भी विचलित हो उठे थे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास बीते दिनों सांस लेने में समस्या व यूरिन इंफेक्शन की शिकायत पर लखनऊ मेदांता में भर्ती कराए गए थे।

बता दें कि महंत श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। वे हर साल जन्माष्टमी समारोह के लिए मथुरा जाते हैं। पिछले साल इसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ था। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद रामलला को टेंट में शिफ्ट किया गया। उसके बाद से 28 साल तक महंत रामलला के दर्शन करने नहीं गए थे। जब रामलला को अस्थाई मंदिर में विराजमान कराया गया, उसके बाद ही वे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static