अटाला हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप पर लगा NSA, आदेश के बाद जेल में कराया गया तामील

punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2022 - 07:55 PM (IST)

प्रयागराज: अटाला हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।  हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप पर लगाया गया एनएसए लगाया गया है।
पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम प्रयागराज संजय खत्री ने एनएसए के तहत निरुद्ध आदेश किया जारी, एनएसए आदेश जारी होने के बाद में जेल में जावेद मोहम्मद कराया गया तामील, लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का है आरोप

जावेद पंप को नैनी सेंट्रल जेल से सुरक्षा कारणों की वजह से देवरिया जेल में शिफ्ट किया गया था। जावेद मोहम्मद पर लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप है। आरोप है कि उसने वाट्सएप के जरिए लोगों को अटाला पहुंचने के लिए कहा था। अटाला हिंसा के बाद 12 जून को जावेद मोहम्मद का घर प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था।

Content Writer

Imran