​UP में कामकाजी महिलाओं की संख्‍या पुरुषों से ज्‍यादा, देखिए ई-श्रम पोर्टल के ताजा आंकड़ें

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 04:39 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अब महिलाओं ने कामयाबी की रफ्तार पकड़ ली है। महिलाएं अब अपने घर से बाहर निकल कर काम कर रही है। इसी के चलते महिलाएं अब कामकाजी में पुरुषों से भी आगे निकल गई है। जिसकी जानकारी ई-श्रम पोर्टल के ताजा आंकड़ों से मिलती है। ई-श्रम पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक कामकाजी में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

बता दें कि यूपी में पहले महिलाएं ज्यादातर घरों में ही रहती थी और घर का कामकाज संभालती थी। लेकिन समय बदलने के साथ अब राज्य की तस्वीर भी बदल रही है। महिलाएं अपने घर की चारदीवारी से निकल कर बाहर की दुनिया में दखल दे रही है। महिलाओं का बाहर की दुनिया में दखल देना पहले से कहीं ज्यादा बढ़ रहा है। यहां तक कि पुरुषों से भी ज्यादा महिलाएं अब काम के लिए निकलने लगी हैं। ई-श्रम पोर्टल के ताजा आंकड़े बताते हैं कि कुल कामगारों में महिलाओं की तादाद 52.36% हो गई है। अब तक अपडेट आंकड़ों के मुताबिक पुरुष कामगार 3.94 करोड़ हैं। जबकि महिला कामगारों की संख्या 4.34 करोड़ हो गई है। 2.77 करोड़ महिलाएं अपना घर चलाने को घरेलू काम कर रही हैं।

 

 

दरअसल, ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने में आबादी के मुताबिक यूपी सबसे पहले नंबर पर है। अब तक देश में 28.12 करोड़ कामगार पंजीकृत हुए हैं। इनमें यूपी की हिस्सेदारी 8.29 करोड़ दर्ज की गई है। ई-श्रम पोर्टल में गुरुवार को टॉप फाइव राज्यों की सूची जारी की गई। इसमें यूपी के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य-प्रदेश और ओडिशा का स्थान है। वहीं महिला कामगारों की कुल संख्या में भी यूपी सभी राज्यों से बहुत आगे है। यूपी की महिला कामगार कृषि, घरेलू कामकाज, बिल्डिंग-हस्तनिर्मित उत्पाद निर्माण, परिधान, लेदर, शिक्षा, हेल्थ केयर, फूड इंडस्ट्री, ज्वैलरी, प्रिंटिंग, म्यूजिक उपकरण के निर्माण क्षेत्र, संगठित रिटेल क्षेत्र में, टेक्सटाइल-हैंडलूम, ऑटोमोबाइल-ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में काम करने लगी हैं। महिलाएं काम करके अब अपने पैरों पर खड़ी हो गई है।

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन में यूपी सबसे आगे है। यूपी में कामगार  8.29 करोड़ 52.36 47.63 प्रतिशत है। इनमें से महिला कामगारों की संख्या सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। महिलाओं ने अपने कदम अब आगे बढ़ा लिए है।

शकुंतला गौतम, श्रम आयुक्त यूपी

● 8.29 करोड़ कामगार यूपी में

● 4.34 करोड़ महिलाएं हैं इनमें

● 2.77 करोड़ महिलाएं घरेलू नौकरी में

● 19 लाख अकेले चमड़ा कारोबार में

● 11 लाख कामगार पहले थे चमड़ा क्षेत्र में

Content Writer

Tamanna Bhardwaj