डुमरियागंज में निकली शोभायात्रा में लगे विवादित नारे, माहौल बिगाड़ने का किया गया प्रयास

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 04:49 PM (IST)

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज में आज शोभा यात्रा निकाली गई। इस दैरान यात्रा में शामिल लोग विशेष समुदाय के खिलाफ नारे बाजी करने लगे। माहौल बिगाड़ने की नियत से कुछ लोगों ने विवादित नारे लगाने शुरू कर दिए। 

बता दें कि शोभा यात्रा नगरपंचायत के बैदौला चौराहे से डुमरियागंज तक निकली थी। डुमरियागंज से पूर्व बीजेपी विधायक रहे हैं राघवेंद्र सिंह उन्हीं की अगुवाई में यह यात्रा निकाली गई थी।
 

Content Writer

Imran