यूपीः बेखौफ शरारती तत्वों ने डॉ. अंबेडकर समेत 3 प्रतिमाओं के मुंह पर गेरू पोती

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 08:22 PM (IST)

हरदोईः कासिमपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में महापुरुषों की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने गेरू से पुताई कर दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी प्रतिमाओं को धुलवाकर साफ कराया। इस मामले में एएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे तलाश किये जा रहे हैं शीघ्र ही अराजकतत्वों को गिरफ्तार किया जाएगा।

कासिमपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव के बाहर डॉ. भीमराव अंबेडकर समेत तीन प्रतिमाओं के मुंह पर खुराफातियों ने गेरुआ से पुताई कर दी। इस पूरे मामले की जानकारी से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामले की सूचना पर कासिमपुर इंस्पेक्टर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिमा की सफाई की। यहां अक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझाकर शांत कराया।

इस मामले में कासिमपुर इंस्पेक्टर हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि कुछ अराजकतत्वों ने महापुरुषों की प्रतिमा के मुंह पर गेरुआ से पुताई की है। माहौल खराब करने की जिस भी अराजकतत्व ने कोशिश की है उसकी तलाश कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static