लोक कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करेगा ओडिशा: CM योगी

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2024 - 05:16 AM (IST)


Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को ओडिशा की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे और मोहन चरण माझी को मुख्यमंत्री और कनक वर्धन सिंह देव व प्रवति परीदा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही मंत्रिमंडल के समस्त सदस्यों को भी बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओडिशा अब लोक कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

गौरतलब है कि ओडिशा विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए मोहन चरण माझी ने बुधवार 12 जून को ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली हैं।

ओडिशा में मुख्यमंत्री के पद पर मोहन चरण माझी के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और प्रावती परिदा ने भी शपथ ली। भाजपा विधायक सुरेश पुजारी भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इनके बाद रबीनारायण नाइक ने शपथ ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static