''रोटी पर थूककर तंदूर में डाला...'' बागपत के ढाबे पर शर्मनाक करतूत, पुलिस का तुरंत बड़ा एक्शन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 07:47 AM (IST)

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ढाबे पर रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रटौल चौकी इलाके के एक स्थानीय ढाबे का है। वायरल वीडियो में ढाबे पर काम करने वाला एक युवक रोटियां तंदूर में डालने से पहले उन पर थूकता हुआ साफ नजर आ रहा था। किसी ग्राहक या राहगीर ने इस पूरी घिनौनी करतूत को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर होने लगा और यूजर्स ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग उठानी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:- पतियों की हैवानियत: एक ने चुन्नी से घोंटा गला, तो दूसरे ने गला रेतकर पुलिस के सामने किया सरेंडर

वीडियो का संज्ञान बागपत पुलिस के सोशल मीडिया सेल और खेकड़ा थाना पुलिस ने लिया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान महताब (पुत्र सिराजुद्दीन) के रूप में की, जो ढाबे पर रोटी बनाने का काम करता था। पहचान पुख्ता होते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ढाबों और होटलों पर सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों के आचरण की नियमित जांच होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static