UP की व्यवस्था पहले से ही बिगड़ी हुई थी, धीरे-धीरे स्थितियां ठीक होंगी- उपेन्द्र तिवारी

punjabkesari.in Monday, May 29, 2017 - 11:15 AM (IST)

लखनऊः प्रदेश सरकार के जनता के दरबार में मंत्रियों की सुनवाई के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हम जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की मन की बात की भी काफी प्रशंसा की और कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता भी समस्याओं के समाधान में जुटे।

राज्यमंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश की व्यवस्था पहले से बिगड़ी हुई थी। धीरे-धीरे स्थितियां ठीक होंगी, हम बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। बता दें कि जन सहयोग केन्द्र पर सुबह 8 बजे से 10ः30 तक लगभग 5 दर्जन की समस्याओं को सुना गया।

तिवारी ने कहा कि जनता की एक-एक समस्या का निराकरण विधिक दायरे में किया जा रहा है। हम गरीब को न्याय के लिए सीधे प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आते ही सभी सरकारी भुगतान ऑनलाइन करने के निर्णय के साथ टेंडरिंग को पूरी तरह ऑनलाइन करने का आदेश दिया। पिछले 3 साल में अभी तक सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है, जबकि पिछली सरकार में मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक पर भारी भ्रष्टाचार के दाग लगते रहे हैं।