कारागारों में उपकरण और मशीनों की खरीद के लिए जल्द पेश करें प्रस्ताव :CM योगी

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2020 - 09:21 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कारागारों में उपकरणों और मशीनों की खरीद के लिए प्रस्ताव जल्द पेश करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कारागारों में मशीनों की खरीद के लिए प्रस्ताव जल्द से जल्द पेश करने को कहा है।

CM ने कहा है कि कारागारों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करते हुए तलाशी एवं संचार व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कारागार प्रशासन एवं प्रबन्ध व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुरक्षा, तलाशी, संचार तथा बंदी सुविधाओं से सम्बन्धित विभिन्न उपकरणों एवं मशीनों की व्यवस्था की जाए। कारागारों के रसोईघरों में सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने और स्वच्छ पर्यावरण के लिए उनका आधुनिकीकरण किया जाए।

उन्होंने कहा कि ई-प्रिजन कार्ययोजना के सुदृढ़ीकरण के लिए श्रमशक्ति तथा कम्प्यूटर हार्डवेयर की व्यवस्था की जाए इसके साथ ही कारागारों में बड़ी वॉशिंग मशीनों की व्यवस्था के सम्बन्ध में प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, बरेली, चित्रकूट के कारागारों को उच्च सुरक्षा कारागार के रूप में विकसित किया जाना है। कारागारों में हर हाल में कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोका जाए। बंदियों और कारागार कर्मचारियों की कोविड-19 जांच सुनिश्चित की जाए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static