अखिलेश यादव का आरोप, पुराने काम को नया दिखा रहे हैं PM मोदी

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2019 - 08:30 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 5 साल तक कुछ नहीं किया और अब पुराने काम को नया करके दिखा रहे हैं। अखिलेश यादव ने उन्नाव और कानपुर के प्रमुख कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों से चुनावी रणनीति पर चर्चा के दौरान यह बात कही।

यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकतंत्र में उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास करने की नई परंपरा शुरू की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार होने जा रहे लोकसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।यादव ने कहा कि भाजपा की सरकारें तो एक पुल भी नहीं बना सकीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर हम लखनऊ से उन्नाव तक मेट्रो रेल पहुंचाएंगे।

Anil Kapoor