अनिल राजभर का तंज, कहा- मुख्तार अंसारी के राजनीतिक शूटर हैं ओम प्रकाश राजभर

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 12:10 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कि ओम प्रकाश राजभर माफिया मुख्तार अंसारी के राजनीतिक शूटर बन गए हैं। उन्होंने कहा ऐसे राजनीतिक शूटर को योगी जी ने शूट करके घर भेजने की जिम्मेदारी अनिल राजभर को दी है। उन्होंने कहा कि ऐस माफियाओं को हम शूट करके घर भेज देंगे। अनिल राजभर ने यह बयान देव दीपावली के मौके पर गंगा के बलुआ घाट पर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बड़ा दिल दिखाते हुए किसानों के पक्ष में सरकार ने कृषि कानून को वापस ले लिया है। अनिल राजभर ने कहा कि कृषि कानून को किसानों को समझाने में सफल नहीं हो सके। किसान की भावनाओं का सम्मान करते हुए कृषि कानून को वापस ले लिया गया है। जनता को पीएम मोदी के इस फैसले का स्वागत करना चाहिए।

बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा तीन नए कृषि कानून वापस होने के बाद से विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार किसानों के सम्मान में यह फैसला नहीं लिया है, बल्कि चुनाव में हार की डर के वजह से यह फैसला  लिया है। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो चुनाव के बाद सरकार कुछ ऐसे फैसले ले सकती है जो पूंजीपतियों के हित में होगा।  फिलहाल सरकार ने तीन कृषि बिल को वापस लेने का फैसला लिया है।


 

Content Writer

Ramkesh