OMG! चार बच्चों का बाप 5 बच्चों की मां संग फरार, पीड़ित पत्नी ने पुलिस से पति को वापस बुलाने की लगाई गुहार

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 08:56 PM (IST)

गोंडा: कहते हैं कि प्यार अंधा होता है यह धर्म, जाति और उम्र नहीं देखता। एक बार इश्क हो जाए तो वह समाज के सारे नियमों मर्यादाओं को तोड़ते हुए, आगे निकल जाता है उसके पीछे का परिणाम कुछ भी हो इससे इश्क करने वालों को कोई सरोकार नहीं होता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गोंडा जिले से सामने आया है। जहां परिणामों के बिना फिक्र किए छोटे-छोटे 4 बच्चों के बाप को 5 बच्चों की मां से इश्क का सुरूर इस कदर चढ़ा की दोनों घर से फरार हो गए। प्रेम के जाल में फंसे पति की पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर देकर नवाबगंज पुलिस से अपने पति को वापस बुलाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। उसने बताया कि पति का अन्य महिला से 4-5 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

यह भी पढ़ें- Brijesh Pathak के सपा पर गंभीर आरोप, बोले- 'भ्रष्टाचार का कोई पुरस्कार हो तो वह Akhilesh Yadav को मिलना चाहिए'

नवाबगंज थानाक्षेत्र के चौबेपुर गाँव निवासी महिला पूना पत्नी पन्ने ने दी गई तहरीर में कहा कि उसका पति पन्ने पुत्र धोबी अनीता पत्नी दिलीप निवासी सदरपुर जिला अकबरपुर टांडा की निवासी है उसको भगा ले गया है। पीड़ित महिला ने कहा कि उसके 04 बच्चे हैं और उसका पति जिस महिला को लेकर भागा है उसके भी 05 बच्चे हैं। पीड़ित महिला पूना पति के भाग जाने से परेशान है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। पति को वापस पाने की आस में उसने पुलिस को तहरीर देकर मदद मांगी है। वहीं महिला के साथ आए परिजनों ने बताया कि महिला ने दाना-पानी त्याग रखा है। बच्चों का भी अब कोई सहारा नहीं दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें- उमेश हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 'उसे मारने के लिए अकेला ही काफी…'उस्मान ने अतीक से किया था वादा

प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि पीड़ित महिला पूना ने तहरीर पुलिस को दिया है।जिसमें अपने पति पर एक दूसरी महिला को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला के तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

 

Content Writer

Mamta Yadav