OMG: बंदर का शिकार कर रहा था गार्ड, चूका निशाना और फिर...

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 04:44 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां खाने का ठेला लगाने वाले युवक को एक गार्ड ने गोली मार दी। जिसके बाद युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर ही गिर गया। जिसके बाद युवक को जल्दबाजी में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मामला गोमतीनगर थाना क्षेत्र का है। यहां मूलरूप से हरदोई के नबाव पुरवा में रहने वाला राजेश सोनी (45) गोमती नगर स्टेशन के पास आंटी ढाबा में काम करता था। रोज की तरह वह आज भी होटल पर काम कर रहा था। दोपहर में एक गार्ड बंदर का शिकार कर रहा था। गोली गलती से ठेले पर काम कर रहे राजेश सोनी को जा लगी। जिसके बाद उसको स्थानीय पुलिस ने डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का अभियोग पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने मौत की खबर जैसे ही मृतक के परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूछताछ कर रही है। 
 

Tamanna Bhardwaj