OMG! जलती चिता से तांत्रिक काट ले गए महिला का सिर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2019 - 02:16 PM (IST)

गाजियाबादः देश में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर आज भी तरह-तरह की कुरीतियां पांव पसारे हुए हैं। जिसके चलते लोग कुछ भी करने से कतराते नहीं है। ऐसा ही एक उदाहरण गाजियाबाद में देखने को मिला। यहां 3 तांत्रिक महिला के शव से उसका सिर काटकर ले गए। जिसके बाद परिवारिजनों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली 65 साल की राजेश देवी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके परिवार वाले उन्हें अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। वहां पर महिला का अंतिम संस्कार किया जाने लगा। जब चिता में आग लग गई तो परिवार वाले वहां से वापस आ गए, लेकिन इस बीच चिता पर से महिला का सिर गायब कर दिया गया।

उधर, परिवार को इस बात की जैसे ही भनक लगी वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ ही दूरी पर 2 लोगों को पकड़ लिया। जिनके पास तंत्र-मंत्र का सामान था। शक के आधार पर उन दोनों को हिरासत में लिया है, लेकिन तीसरा शख्स फरार हो गया। दोनों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने तंत्र-मंत्र के लिए कई चिताओं पर से इस तरह खोपड़ी और सिर गायब किए हैं।

 

 

Ruby