OMG: कलेजे के टुकड़ो को लेकर कुएं में कूदी महिला, दोनों बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर

punjabkesari.in Monday, Jun 21, 2021 - 09:49 PM (IST)

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद पड़ी जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
PunjabKesari
पूरा मामला रायपुर थाना क्षेत्र के झरना अमकोन गांव का है। सोमवार सुबह लगभग सात बजे महिला घर से नाराज़ होकर अपने कलेजे के दो टुकड़ो को लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में झलांग लगा दी।, जब तक लोग समझते तब तक देर हो चुकी थी और उन बच्चों की मौत हो चुकी थी किसी तरह महिला को बाहर निकाला गया महिला की गंभीर बनी हुई थी। वहीं दोनों बच्चों में एक की उम्र 7 व दूसरे की 5 वर्ष है।  

वहीं ग्रामीणों की माने तो महिला मानसिक रुप से विक्षिप्त है। इस घटना के बाद हर कोई स्तब्ध है। सूचना पर मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बदहवास महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static