नए गठजाेड़ की तलाश में ओमप्रकाश राजभर, चंद्रशेखर के बाद मुलायम सिंह से की मुलाकात

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 11:01 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक व धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व योगी सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार शाम लखनऊ में मुलाकात की। ओमप्रकाश राजभर होली की बधाई देने के लिए सपा संरक्षक के आवास पर पहुंचे थे। वहीं इसे विधानसभा चुनाव 2022 से जोड़कर भी देखा जा रहा है। ओम प्रकाश ने पिछले दिनों भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद से भी मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि भाजपा से नाता टूटने के बाद ओम प्रकाश राजभर नए गठजोड़ की तलाश में हैं।

हालांकि, माना जा रहा है कि दोनों की मुलाकात उत्तर प्रदेश में नए समीकरण को जन्म दे सकती है। कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी हुई। सुभासपा की अगुआई में बनी भागीदारी संकल्प मोर्चा में भीम आर्मी शामिल हो सकती है। 2022 के चुनाव से पहले सभी पिछड़े दलित व अल्पसंख्यकों को एक करने की कोशिश इस गठबंधन के सहारे हो सकती है।

38 फीसदी पिछड़ा वर्ग ही सरकार को देता जन्म
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजभर की मानें तो 38 फीसदी प्रदेश का पिछड़ा ही किसी भी दल की सरकार को जन्म देता है। जिसके लिए उनकी कोशिश 38 फीसदी को भागीदारी संकल्प मोर्चा से जोड़ने की है। ओमप्रकाश राजभर बीजेपी के साथ मिलकर 2017 का चुनाव लड़े और अब 2022 का चुनाव भागीदारी मोर्चे के बैनर तले लड़ने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि मोर्चा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। सुभासपा नेता अरुण राजभर कहते हैं कि भागीदारी संकल्प मोर्चे में उनसबकी भागीदारी महत्वपूर्ण होगी, जो दलित शोषित और वंचित हैं, चाहे वो किसी भी जाति या धर्म से क्यों न हों?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static