ओमप्रकाश राजभर पर लगा मुख़्तार अंसारी को फंडिंग करने का बड़ा आरोप! आखिर क्या है पूरा मामला?

punjabkesari.in Monday, Sep 05, 2022 - 04:49 PM (IST)

मऊः यूपी के मऊ जिले में सोमवार को राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ। ऐसे में ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से बगावत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में सुभासपा के राष्ट्रीय स्तर के उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर समेत 30 पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बागी नेताओं ने राजभर पर आरोप लगाया है कि ओमप्रकाश राजभर बांदा जेल में बंद मुख़्तार अंसारी के लिए फंडिंग कर रहे हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी मुख्तार अंसारी के लिए काम कर रही है। इतना ही नहीं उन्होंने जहां तक कह दिया कि पार्टी मुख्तार अंसारी को सुरक्षा मुहैया करवा रही हैं। इसके साथ ही बागी नेताओं ने ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

महेंद्र राजभर, बलिराज राजभर, अवधेश राजभर, अर्जुन चौहान, रामाश्रय पासवान, ओमप्रकाश राजभर, रमेश सिंह, विजय प्रकाश, गिरधारी राजभर, सुभाष राजभर, मुन्ना राजभर, उस्मान अली, देवदत्त यादव, विश्वनाथ प्रसाद निराला सहित तमाम राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। साथ ही ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जहां बागी नेताओं ने ओमप्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाए।

महेंद्र राजभर इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी से उनके अच्छे संबंध हैं। मुख्तार अंसारी के लिए वे काम करते हैं और उन्हें बचाने में इनका सहयोग है। उन्होंने आगे कहा कि जिस अजेंडे पर पार्टी का गठन हुआ था, उससे भटक गई है। महेंद्र राजभर ने कहा कि आज पार्टी परिवारवाद की पार्टी बनकर रह गई है। जिसकी वजह से हम लोग आज इस्तीफा दे रहे हैं।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj