महाजागंज में रैली कर अपनी ताकत दिखाएंगे ओमप्रकाश राजभर, 2024 के चुनाव में BJP से हो सकता है गठबंधन

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 12:49 PM (IST)

महराजगंज (गुलामगौस राईन) : देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कि सभी पार्टीयां अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। जहां केंद्र व प्रदेश की सत्ता पर काबीज भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए  चक्रव्यूह बना रखा हैं। वहीं समाजवादी पार्टी भी इस चुनाव में अपने पूरे दमखम के साथ BJP को हराने के लिए चुनाव की तैयारियों में जुट गई है, सपा प्रमुख अखिलेश यादव तो केंद्र में NDA व UPA के इतर तीसरा मोर्चा बनाने पर जोर दे रहे है और इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों के विपक्षी नेताओं के सात बैठक भी कर रहे हैं। इन सबके बीच ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेल भारतीय समाज पार्टी भी आगामी चुनाव की तैयारियोंं में जुटी हुई है। जिसके तहत आज वह महराजगंज में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को 2024 के चुनाव में पूरी तरह से जुटने के लिए कहेंगे।  


दोपहर में करेंगे जनसभा
आपको बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर आज नौतनवा के मोहनापुर गांव के ग्राउंड में सुभासपा द्वारा आयोजित जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करने के साथ अपने नेताओं व कार्यकर्ताओंं में आगामी चुनावों में पार्टी को जीताने के लिए जोश भरेंगे। अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जिले में आगमन को लेकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं काफी उत्साह हैं।


योगी सरकार में रह चुके हैं मंत्री
बताते चले कि 2017 के विधानसभा चुनाव में SBSP का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन था और वह उस चुनाव में सुभासपा को कुल 6 सीटें मीली थी। जिसके बाद ओमप्रकाश राजभर को योगी सरकार में भूतपूर्व पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया था लेकिन योगी सरकार में अपनी और अपनी पार्टी की उपेक्षा का आरोप लगाकर उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपना गठबंधन तोड़ लिया और अकेले पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उनकी पार्टी का खाता तक नहीं खुला और कई जगहों पर पार्टी प्रत्याशी अपनी जमानत तक जब्त करा बैंठे। जिसके बाद से 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया और इस बार भी उनकी पार्टी 6 सिटों पर ही सिमट गई। इस चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया और उन्हें मठ में वापस भेजने तक की बात तक कह दी। हालांकी उस चुनाव में उनके गठबंधन को मिली हार के बाद उनके सुर बदल गए और वह CM योगी व BJP पर नरम दिखाई देने लगें। जिसके बाद जुलाई 2022 में सपा से उन्होंने गठबंधन तोड़ लिया और अब नए साथी के तलाश में हैं।


BJP से हो सकता है गठबंधन
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रदेश की सत्ता पर सत्तारूढ़ BJP से गठबंधन कर सकती हैं। इस बात का इशारा तभी मिल गया था। जब राष्ट्रपति चुनाव में सपा से गठबंधन होने के बावजूद वह CM योगी के द्वारा आयोजीत तब की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजीत रात्रिभोज में शामिल होने के बाद उनके प्रत्याशी को अपने पार्टी का समर्थन देने का ऐलान किया था। हालांकि अभी तक SBSP और BJP में से किसी ने भी आधिकारीक तौर पर गठबंधन का ऐलान नहीं किया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये तय है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दोनों दल गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। आपको बता दे कि ओमप्रकाश राजभर की पार्टी राजभर समाज पर अपना अच्छा प्रभाव रखती हैं और वह उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में कई सीटों पर हार-जीत में निर्णायक भूमिका में भी है। इसका उदाहरण 2019 का लोकसभा चुनाव है। जहां देश में नरेंद्र मोदी की लहर होने के बावजूद BJP पूर्वांचल के कई सीटों जैसे गाजीपुर, मऊ, जौनपुर जैसे जिलों में बहुत मामूली अंतर से हार गई। इसका कारण SBSP का अपना प्रत्याशी उतारना रहा।
 

Content Editor

Prashant Tiwari