योगी सरकार के एक महीने पूरा होने पर राजभर बोले- अपराध और बेरोजगारी चरम पर

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 06:24 PM (IST)

मऊ: योगी सरकार का एक महीने पूरा होने पर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इन 30 दिनों में ही अपराध अपने चरम पर पहुंच गया है। भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है और महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। हर आदमी परेशान है।

राजभर ने कहा कि अस्पतालों में जाने का मन नहीं करता वहां बड़ी दुर्दशा हो गई है। यह किसकी सरकार थी भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, इनके जल शक्ति मंत्री का बयान है कि उतना ही लूटो, उतना ही कमाओ, पूरा का पूरा मत ले लो। यह उत्तर प्रदेश सरकार की योगी के मंत्रियों का बयान है। उनके मंत्री खुद ही बता रहे हैं. सच्चाई है एक ही काम बता दें जो 30 दिनों में सार्वजनिक रूप में हुआ हो।

इतना ही नहीं राजभर बोले प्रयागराज में हुई 5 लोगों की हत्या का अपराध दर्शाता है कि इन 30 दिनों में अपराध मुक्त हुआ है। रात में हत्या हो जाती है। कुछ दिन पहले भी पांच लोगों का हत्या हुई थी। उस दिन बता दीजिए जो अपराध चरम पर ना हो। बीजेपी सरकार में एक ही सही हो रहा है, खाता न बही जो भाजपा कहें वही सही। आज एक भी व्यक्ति महंगाई का बात नहीं करता है। समान शिक्षा की बात नहीं करता है। गरीबों का इलाज फ्री में कैसे हो इस पर बात नहीं करता। जातिगत जनगणना कैसे हो इस पर बात नहीं करता। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में नफरत पैदा करती है।

उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने की कार्रवाई जाति धर्म देखकर की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी का विधायक बगल में हो तो उसके यहां बुलडोजर नहीं चलेगा। शुद्ध रूप से धर्म की बात करिए, भारत-पाकिस्तान की बात करिए, हिंदू मुसलमान की बात करिए, नफरत की बात करिए तो अच्छे हैं आप।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static