नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर अखिलेश की पीसी कल, खंचाजी भी होंगे साथ

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 05:38 PM (IST)

लखनऊः नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। खास बात ये है कि इस दौरान खंजाची भी अखिलेश के साथ होंगे। इतना ही नहीं सपा कल दोपहर 12 बजे खजांची की जन्मदिन भी मनाएगी।

बता दें कि खजांची वो बच्चा है जिसका जन्म नोटों की बदली के दिनों में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक ब्रांच में हुआ था। 2 दिसंबर, 2016 को खजांची के जन्म से पहले उसकी मां बैंक की कतार में पैसे लेने के लिए घंटों से खड़ी थी। पीएनबी की ये ब्रांच कानपुर देहात के झींझट कस्बे में हैं। जिसका नाम अखिलेश यादव ने खजांची रखा था।

अखिलेश ने उस वक्त परिवार की आर्थिक मदद भी की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी चुनावी सभा में अखिलेश ने खजांची के नाम का कई बार जिक्र किया था। खंजाची की मां सर्वेशा देवी खुद विकलांग है और उनके पति का निधन ‘खजांची नाथ’ के जन्म से पांच महीने पहले ही हो चुका था।

Tamanna Bhardwaj