गुरु पूर्णिमा पर CM योगी ने की गुरु गोरखनाथ की पूजा, शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक कर लिया महादेव का आशीर्वाद
punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2024 - 11:39 AM (IST)

Guru Purnima: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महायोगी गुरु गोरखनाथ की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद उन्होंने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से सभी के लिए सुख-शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की। इसके बाद सीएम योगी ने मंदिर में भ्रमण किया और बच्चों से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया। भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने एक बच्चे को अपनी गोद में उठाया।
प्रदेश वासियों को 'गुरु पूर्णिमा' के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 21, 2024
गुरु कृपा शिष्य की सभी प्रकार के विघ्नों से रक्षा करती है। शरणागत शिष्य के दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों को दूर कर उसे सद्गति प्रदान करती है।
सभी गुरुजनों का सादर अभिनंदन एवं उन्हें नमन! pic.twitter.com/Gse0Pmr44V
सीएम योगी ने दी गुरु पूर्णिमा की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरु पूर्णिमा पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ''प्रदेश वासियों को 'गुरु पूर्णिमा' के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! गुरु कृपा शिष्य की सभी प्रकार के विघ्नों से रक्षा करती है। शरणागत शिष्य के दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों को दूर कर उसे सद्गति प्रदान करती है। सभी गुरुजनों का सादर अभिनंदन एवं उन्हें नमन!''
https://t.co/6M0X7qke3s pic.twitter.com/PMLFr6ddZG
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) July 21, 2024
सीएम योगी ने की पूजा
सीएम योगी ने गोरखपुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महायोगी गुरु गोरखनाथ की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद उन्होंने श्री योगिराज गंभीरनाथ, युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं अपने पूज्य गुरु राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज पावन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से सभी के लिए सुख-शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की। pic.twitter.com/eLDGmTvlkA
— Shri Gorakhnath Mandir (@GorakhnathMndr) July 21, 2024
योगी ने किया रुद्राभिषेक
सीएम योगी ने आज पावन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से सभी के लिए सुख-शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की।
यह भी पढ़ेंः उपचुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिए जरूरी दिशा निर्देश
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव होने वाले है, इसी को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी कर रहे है। इसी बीच लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली समाजवादी पार्टी भी उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। सपा उपचुनाव में भी लोकसभा वाली रणनीति बनाएगी। इसी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा- निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव सिर पर हैं, इनमें पीडीए को सामने रख जनता के बीच जाकर फिर सपा को विजयी बनाना है।