होली पर अखिलेश ने दिया भाईचारे का संदेश, कहा- रंगों में रंग कर प्रेम से एक-दूजे के गले लगें

punjabkesari.in Monday, Mar 29, 2021 - 11:27 AM (IST)

लखनऊ: रंगों और प्रेम का त्योहार होली आज 29 मार्च को पूरे देश में मनाई जा रही है। होली का पर्व हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना गया है। इस पर्व के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होलिका दहन एवं होली की सतरंगी शुभकामनाएं एवं बधाई। आइए भारतीय संस्कृति के बहुरंगी रंगों में रंग कर प्रेम एवं सौहार्द से एक-दूजे के गले लगें।

बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों ने इस साल होली मनाने को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं तथा लोगों से घरों में ही होली मनाने की अपील की है। होली का उत्साह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में दखने को मिलता है। विदेशों रहने वाले भारतीय भी इस त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है।

पौराणिक कथओं के अनुसार हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका को अपने पुत्र एवं भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को आग में लेकर बैठने का आदेश दिया था। होलिका को वरदान मिला हुआ था कि वह आग में नहीं जलेगी। हिरण्यकशिपु के आदेश के मुताबिक होलिका भक्त प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठी, लेकिन वह आग में जल गयी और भक्त प्रह्लाद बच गये। उसी समय से फाल्गुन मास के पूर्मिमा को होलिका दहन होता है तथा उसके अगले दिन रंगों का त्योहार होली मनायी जाती है। यह पर्व राधा और कृष्ण की पवित्र प्रेम कहानी से जुड़ा हुआ है। होली के मौके पर राधा और कृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन में मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static