महाशिवरात्रि पर CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- 'भोलेनाथ और मां पार्वती की कृपा से सभी के मनोरथ पूर्ण हों'

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 12:08 PM (IST)

Mahashivratri 2024: हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता महाशिवरात्रि पर्व आज यानी 8 मार्च को मनाया जा रहा है। शिव पुराण के अनुसार आज के दिन मां पार्वती और भगवान शिव विवाह बंधन में बंधे थे। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान है। आज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती के दर्शनों के लिए मंदिरों में भीड़ लगी हुई है। वहीं, इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 


सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, 'देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा से सभी के मनोरथ पूर्ण हों, सृष्टि का कल्याण हो। हर-हर महादेव!


सीएम योगी ने की महादेव की पूजा
महाश‍िवरात्र‍ि के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर मंदिर भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक क‍िया। योगी आदित्यनाथ हर साल शिवरात्रि के दिन आते रहे हैं और पूजा-पाठ करते हैं। सीएम ने ट्वीट कर लिखा, वृषभध्वजाय सोमाय सोमनाथाय शम्भवे। दिगम्बराय भर्गाय उमाकान्ताय वै नमः॥ देवाधिदेव महादेव की आराधना एवं पूजन के महापर्व 'महाशिवरात्रि' के पवित्र अवसर पर आज में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर चराचर जगत के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की। हर हर महादेव!

यह भी पढ़ेंः Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर्व आज, इस शुभ मुहूर्त में करें महादेव की पूजा; होगी हर मनोकामना पूरी
महाशिवरात्रि का पर्व आज यानी 8 मार्च को मनाया जा रहा है। यह पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। इस दिन का इंतजार सभी शिव भक्त बड़ी बेसब्री से कर रहे थे और आज यह पर्व आ गया है। शिव पुराण के अनुसार आज के दिन मां पार्वती और भगवान शिव विवाह बंधन में बंधे थे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर भगवान शिव को प्रसन्न एवं संतुष्ट करना सब पापों को नाश करने वाला तथा परम गुणकारी है, जो भी जीव उनके चरणों में प्रणाम करता है भगवान शिव अपने भक्तजनों को मृत्यु आदि विकारों से रहित कर देते हैं। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान है।
 

Content Editor

Pooja Gill