राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर CM योगी ने पत्रकारों को दी शुभकामनाएं, कहा- आप लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2022 - 02:18 PM (IST)

लखनऊ: (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ट्वीट कर पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र के सजग प्रहरी, सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

 

बता दें कि देश में चार जुलाई, 1966 को प्रेस परिषद की स्थापना हुई। स्थापना के बाद प्रेस परिषद ने 16 नवंबर, 1966 से अपना औपचारिक कामकाज शुरू किया। इसके बाद से ही हर वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रेस को चौथा स्तंभ माना जाता है। भारत एक लोकतंत्र देश है यहां पर प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है। राष्ट्रीय प्रेस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है।  
 

Content Writer

Ramkesh