समाजवादी पार्टी के ट्वीट पर, BJP विधायक ने किया पलटवार बोले- समाजवादियों का नारा, खाली प्लाट हमारा

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 01:47 PM (IST)

उन्नाव (विशाल चौहान) : जिले के पुरवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल सिंह का उनके आने पर अधिकारीयों को खड़े होने के फरमान वाले वीडियों पर समाजवादी पार्टी ने रविवार को ट्वीट कर तंज कसा है। सपा ने विधायक के डायलॉग के साथ लिखा, ये धमकी योगीजी के लाडले दबंग, गुंडा, माफिया, भ्रष्टाचारी विधायक जी मौजूद सदन को दे रहे है।योगी जी अपने इस अपराधी भाजपा विधायक पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाई कब करेंगे ? सपा के ट्वीट के बाद भाजपा विधायक ने सपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि चोर को सब चोर ही नजर आता है।



भाजपा विधायक पर कार्रवाई कब

कई बार समझा चुके हैं जब विधायक अनिल सिंह आवा करें तो सबै लोगन खड़े हुई जावा करो, ना खड़े हुइहौ तो ऐसी की तैसी कै देब, ये डायलॉग आपने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सुना होगा। ये डायलॉग उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुरवा विधानसभा से विधायक अनिल सिंह का था। हालांकि विधायक जी के इस विडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब इसी वीडियो के एक स्क्रीनशॉट को रविवार को समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। सपा ने ट्वीट में विधायक के डायलॉग के साथ लिखा है कि ये धमकी योगी जी के लाडले दबंग, गुंडा, माफिया, भ्रष्टाचारी विधायक जी मौजूद सदन को दे रहे है। योगी जी अपने इस अपराधी भाजपा विधायक पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कब करेंगे ?



खाली प्लाट हमारा, समाजवादियों का नारा

सपा के इस ट्वीट के बाद विधायक अनिल सिंह ने भी सपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि चोर को सब चोर ही नजर आते है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में हमका लागत है कि अगर ढूंढा जाए तो 80 परसेंट माफिया, भू माफिया, अपराधी भरे पड़े हैं। उत्तर प्रदेश  मा तुम ढूंढने निकालो तो सारे भूमाफिया एक ही पार्टी मा मिलि है। उनका तो नारा ही है खाली प्लाट हमारा, समाजवादियों का नारा। सपा नेता, विधायक, मंत्री अधिकारियों को गिरा गिरा कर मारते थे। किस तरीके से इंजीनियरों की हत्या करना किसी ना किसी अधिकारी की हत्या करना इनका काम था।

Content Editor

Prashant Tiwari