नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर भाजयुमो ने श्रद्धांजलि दी

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 07:38 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये भाजपा के जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से सीख लेते हुए आगे बढऩे का कार्य करना होगा।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विन्देश पाण्डेय ने कहा कि नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाये जाने का केन्द्र सरकार का फैसला हम सभी युवाओं को आजीवन प्रेरणा देता रहेगा। उनके दिखाये रास्ते पर हम सभी को चलने का प्रयास करना चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static