महाशिवरात्रि पर्व पर भोर से ही श्रद्धालु कर रहे हैं सरयू में स्नान और शिवालयों पर जलाभिषेक

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 11:09 AM (IST)

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे, जहां सरयू में स्नान कर मंदिरों में पूजा-पाठ कर रहे हैं। अयोध्या में स्थित भगवान शिव की प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग नागेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और सभी शिव भक्त जय श्री राम का नारा का नारा लगाते हुए भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर रहे हैं।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम की भव्य मंदिर का निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और इसी उत्साह के साथ आज महाशिवरात्रि पर्व पर अयोध्या पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं श्रद्धा भाव से भोलेनाथ को जलाभिषेक कर रहे हैं। जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं रामजन्मभूमि परिसर में विराजमान भगवान श्री रामलला का दर्शन के लिए भी पहुंच रहे हैं। अयोध्या के सरयू तट पर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक नागेश्वर नाथ मंदिर है। इसी कारण महाशिवरात्रि पर्व पर भी लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचें हैं। जहां सरयू नदी में स्नान कर जलाभिषेक कर इसके बाद प्रमुख मंदिर हनुमानगढ़ी कनक भवन व रामलला का भी दर्शन पूजन कर रहे हैं। 

वहीं महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या नगर में आने वाले प्रवेश मार्गों को बंद कर दिया गया है किसी भी वाहन को अंदर प्रवेश नहीं मिल पा रही तो वहीं मंदिरों तक पहुंच रहे श्रद्धालुओं को लेकर सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj